Tuesday 12 November 2013

नियम सिर्फ रस्म अदायगी के लिये

              भारत में नियम अब मात्र रस्म अदायगी के लिए ही रह गये है।  राजस्थान सरकार ने तम्बाकू इस्तेमाल करने वालों को सरकारी नौकरी न देने का फैसला किया है , यानि कि वो लोग जो सरकारी नौकरी करना चाहते है उन्हें तम्बाकू उत्पादों से अब दूर रहना पड़ेगा।  
                                                                       

  उन्हें अब ऐसा शपथ पत्र देना पड़ेगा जिसमे उल्लेख होगा कि वह तम्बाकू , गुटखा , बीड़ी -सिगरेट आदि जैसी चीजों से दूर रहेंगें।  राज्य सरकार से  ऐसी सिफारिश तम्बाकू विरोधी समन्वय समिति ने कि थी।  जिसके आधार पर राजस्थान सरकार ने यह फैसला किया।  फैसला तो कर दिया है लेकिन इस कानून का उल्लंघन करने वाले कि क्या सजा होगी ? अभी यह  तय नही हुआ है।
                                                                         राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार देश में लगभग 6.2 5 करोड़ शराबी , 90 लाख भांग , 2 . 5 लाख ओपिअट्स और लगभग 1 0 लाख अवैध नशीली दवाओं के उपयोगकर्ता है।
          तम्बाकू के इस्तेमाल पर नियंत्रण का इरादा तो ठीक है लेकिन एक बार इस तरह के नियम बंनाने से पहले सरकार को एक बार इस आदेश के व्यावहारिकता पर सोचना जरुर चाहिए था।  इससे पहले रेलवे में भी तम्बाकू सेवन पर प्रतिबन्ध लगाया था लेकिन क्या हुआ आज भी रेलगाड़ियों व स्टेशनों में बेखौफ तम्बाकू उत्पाद प्रयोग किये जा रहें हैं।  यहाँ पर तो सजा का भी प्रावधान है लेकिन कभी सुना है कि किसी को बीड़ी या मसाला या फिर सिगरेट पीने के लिए 2 साल की सजा या फिर 15 जेल में रहना पड़ा है।  हाँ यह जरुर है कि रेलवे द्वारा पाबंदी की वजह से रेलगाड़ियों व स्टेशनों पर तम्बाकू उत्पादों  का इस्तेमाल होना कम हो गया है लेकिन गौर किया जाये तो राज्य सरकार की पाबंदी का असर इससे भी कम होगा।
                                                                      असर कम इसलिए भी होगा क्योंकि दफ्तर तो केवल छः या आठ घंटे का ही होता है दफ्तर के बाद वह क्या करते है , उस पर कौन नजर रखेगा।  वह तो आराम से दफ्तर के बाद तम्बाकू का उपयोग कर सकेंगें।  लोग शपथ पत्र भर तो  देंगे लेकिन करेंगें वही जो वह चाहते है।  इससे लोगों को अहसास हो जायेगा कि सरकार नियम सिर्फ कागजों व रस्म अदायगी के लिए ही बनाती है।
                                                         
 

सरकार को चाहिये की किसी भी तरह के नियम को बनाने से पहले वह यह सुनिश्चित कर ले कि वह उस नियम को किस प्रकार जनता से पालन करवायेगें क्यों कि ऐसा न करने से सिर्फ सरकार कि ही छवि ख़राब नही होगी बल्कि साथ ही साथ वह दूसरे नियमों को भी गंभीरता से नही लेंगें।
                              तम्बाकू सेवन पर प्रतिबन्ध करने कि यह पहल अच्छी है लेकिन किसी से केवल एक कागज पर लिखवा लेना कि वह ऐसा नही करेंगें , इतना मात्र उचित नही है।  यह तो सिर्फ रस्म अदायगी हो जायेगी।
                                                            

Saturday 14 September 2013

मीडिया की सौगात ........

दिल्ली दुष्कर्म कांड  में अभिलिप्त उन चारों दरिंदों को जो सजा मिली ( फांसी ) है उसमे आज पूरा देश दशहरे के त्यौहार से पहले ही दशहरा जैसा जश्न मना रहा है और यह सौगात कहीं न कहीं मीडिया की देन हैं।  वह मीडिया जिसने उस समय इस कांड को समाचार चैनलों में 24 घंटे अपने खबरों में दिखाया फिर उस समय सचिन रिटायर हुए या दबंग ने 200 करोड़ कमाए।  मोदी हारे या जीते  ………… शीला रहे या जाये   ……दुनियां रहे या ख़त्म हो  , किसी भी खबर को जगह न देकर उसी को खबर बनाये रखकर एक आन्दोलन की अलख को जगाये रखने में सहायता की।
                                              वो आन्दोलन जो सामूहिक बलात्कार के बाद राजधानी दिल्ली की रायसीना हिल्स से लेकर इंडिया गेट तक फैले राजपथ पर देखने को मिला  , उसमे न तो कोई नेता था और न तो  कोई अभिनेता।  न कोई अन्ना हजारे थे और न कोई आमिर खान।  यदि कुछ थी तो वो युवा एकता थी जो नये ज़माने की मीडिया  " सोशल मीडिया  " की  देन थी जो बात तो एक लाइन में करता है लेकिन इस एक  लाइन का असर देश की सरकार तक को हिला देती है।
                                                                      इसलिए  आज एक सलाम हमारी मीडिया के नाम।  

Friday 21 June 2013

                                  मर्द को भी दर्द होता है .....







एक पुरानी कहावत है कि मर्द को दर्द नही होता है। यह कहावत पुराने समय के पुरुषों  के लिए तो सही थी लेकिन वर्तमान समय के पुरुषों  के लिए ठीक नही है क्योंकि आज ठीक इसका उल्टा हो रहा है मर्द को भी दर्द होता है मेरे यारों.
 आप सब जानना चाहते होंगें कि ऐसा कैसे हो सकता है और खासकर मेरे पुरुष मित्र जरुर सोच रहे होंगें तो मै बताती हूँ कैसे मर्द को भी दर्द होता है।आप सब याद करो।जब आपकी स्टूडेंट लाइफ थी तब कभी आप चार दोस्तों के साथ बैठे होंगे और बातों ही बातों में बात छिड़ी होंगी शादी की और जाहिर सी बात है की सबकी राय अलग -अलग होगी लेकिन उनमे से कोई एक दोस्त यह जरुर कहता होगा की यार !  "शादी के लड्डू जो खाए वो भी पछताए और जो न भी खाए वो भी पछताए "।  
                                                                अब आप सब कहेंगे इसमें नया क्या है ? यह बात तो हुई है दोस्तों के साथ एक बार नही कई बार हुई है जब हम गपशप किया करते थे तो यह बात हो ही जाया करती थी। आखिर तुम बताना क्या चाहती  हो आकांक्षा , तो ठीक है न .....यार इसी बहाने पुराने दिन याद करा  दिया मैंने, अच्छा तो अब सुनो कैसे मर्द को भी दर्द होता है।
अभी  कुछ दिनों पहले मै अपने शहर (कानपुर ) के परिवार परामर्श केंद्र में गयी थी वहां पर परिवार (पति -पत्नी ) में होने वाले झगड़ों को सुलझाया जाता है। वहां पर पति - पत्नी जिसको भी एक - दूसरे से परेशानी हो वो वहां पर  जाकर अपनी समस्या दर्ज कराते हैं।आप सोच रहे होंगे की वहां पर तो महिलाएं ही जाती होंगी जो अपने पतियों से पीड़ित होंगी तो आप गलत है क्योंकि आज केवल महिलाएं ही पुरषों से पीड़ित नही है बल्कि पुरुष भी महिलायों से पीड़ित हैं। 
मैंने परिवार परामर्श केंद्र के रजिस्ट्रेशन वाले रजिस्टर में जब शिकायते देख रही थी तो मैंने पाया की इस वर्ष जनवरी से लेकर मई तक 322 शिकायते दर्ज हुई थी और उनमें से 113 शिकायते तो उन पुरुषों ने दर्ज करवाई थी जो अपनी पत्नी से पीड़ित है यानि की 40% पुरुष अपनी पत्नियों से पीड़ित हैं। समाज में केवल महिलाएं ही बेचारी नही है , कुछ पुरुष भी ऐसे है जो बेचारे हैं। वो भी उन महिलाओं की तरह ही दया के पात्र हैं। 
                                                                  
वैसे तो मैंने वहां पर बहुत  से केस पढ़े जिनमें पुरुषों ने अपनी पत्नियों के खिलाफ  दर्ज कराया था लेकिन मै उनमे से दो केस के बारे में आपको बताती हूँ पहला केस -........ कानपुर के नवाबगंज में रहने वाले अमित ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक दिन उनकी पत्नी ने ऑफिस जाने से पहले उनसे कहा कि वो ऑफिस जाते टाइम रास्ते में ही दो मूवी की टिकटे ले ले हुआ यूं कि वो ऑफिस जाने के जल्दी - जल्दी में रास्तें में टिकट लेना गये भूल जो की यह आज के अधिकतर पतियों की निशानी हैं। जब अमित घर वापस आयें तो आप समझ सकते है हर पत्नी की तरह ही उनकी पत्नी ने भी एक गिलास पानी देने की जगह उनसे टिकटों के बारें में पूछ लिया होना क्या था फिर वही घमासान युद्ध और युद्ध के बाद उनकी बीवी ने उन्हें खाना खुद बना कर खाने को कह दिया। अमित ने सोचा आज पारा हाई है श्री मती जी का आज कैसे भी गुजारा कर लिया जायें फिर कल जब पारा कम हो जायेगा तब मना लिया जायेगा लेकिन उनका परा तो दिन बर दिन हाई होता गया अमित को 
एक हफ्ते बाहर लंच और डिनर करना पड़ा और उपर से पत्नी साहिबा ने बोलना भी बंद कर दिया। 
ऐसे ही दूसरी कहानी है कर्नलगंज के ताहिर की उनके साथ क्या समस्या है सुनो जरा .........शादी के दूसरे दिन से ही पत्नी साहिबा ने माँ बाप से अलग होने की बात करने लगी। जब तक माँ बाप से अलग नही हुए तब तक दिन रात वही झगड़ा फसाद , खुदखुशी करने की धमकी , आखिरकार उन्होंने हार मान ही ली और अपने माँ बाप के घर के पास में ही किराये पर रहने लगे लेकिन खाना वो अपने माँ बाप के घर पर खाने जाते थे जिससे उनकी पत्नी जी नाखुश थी। एक दिन जब ताहिर ऑफिस चले गये तभी उनकी पत्नी साहिबा घर में रखे सारे जेवर और 9 0 हजार रुपये लेकर मायके को फुर्र हो गयी। और वहां से आने का नाम नही ले रही हैं। 
                           
ऐसे बहुत  से लोग है जो पत्नी प्रताड़ित है जिनकी पत्नियाँ  दिन रात उनका  शारीरिक व मानसिक रूप से  शोषण  कर रही हैं।यह तो मैंने केवल आपको दो उदाहण मात्र दिए हैं। आपके आस पास भी ऐसे व्यक्ति होंगे या फिर शायद आपके ही कोई दोस्त हो जो रोज आपसे अपनी पत्नी के  कारनामे बताते थकते नही होंगे और आप सुनते।  समाज में सबकी सोच है की केवल महिलाएं ही सब कुछ शहती  है  ,  उनके ऊपर  ही अत्याचार उनके अंदर  ही केवल दिल हैं। समाज में पुरुषों की कोई बात ही नही करता , अगर करता भी है तो केवल यही की अरे यार फला फला अपनी पत्नी को पीटता है , केवल और केवल बुराई जैसे की मर्दों के अंदर दिल होता ही नही है , जैसे उनको दर्द नही  होता वो इंसान ही नही है।  
                                                         

आप लोगो का क्या सोचना है इस बारे में क्या वास्तव में मर्दों को दर्द  नही होता  हैं।    


 

Wednesday 2 January 2013

नई दामिनियों का जन्म

दामिनी  की  कुर्बानी  के  बाद  भी  आज  भी  समाज  की  स्थिति  वही  की  वही  है। कल और  आज  में कोई  अंतर  नही  है। कल  एक दामिनी  ने कुर्बानी  दी। आज कई  दामिनि कुर्बानियां  दे रही  है .समाज  में वें  केवल 6 दरिंदे ही नही है उनकी  ही  तरह  और  भी दरिंदे  है। जिनकी  वजह से  आज  हर  पल  , एक  ही  समय  पर कई  दामिनी पैदा हो रही  है। कल  जिस  दामिनी  का  हमने  अंतिम  संस्कार  किया  वह  एक  अकेली  दामिनी  नही थी  ,उसी  की तरह  कल  भी  कई  दामिनी  थी।
कहा  जाता  है  कि  वक्त  बड़ा  पहलवान  होता  है। सभी  काम  सही समय  आने  पर  ही  होते  है।  अब  तक  जितनी  लडकियों  का  बलात्कार  हुआ  उन  घटनाओ ने  समाज  को  उतना  नही  झकझोरा  था  जितना  की  दामिनी  की  घटना  ने झकझोरा  है।भले  ही  इस  घटना  ने  उन  जैसे  समाज  में  फैले  दरिंदों  के  अंदर  डर  न  पैदा  किया  हो  आज  भी  उन  जैसे  दरिन्दे  अपनी  दरिंदगी  को  दिखाने   में  कोई  हिचक  न  रखते  हो  लेकिन  कम  से  कम  उस घटना  ने  या   उस दामिनी  की   क़ुरबानी ने  समाज  में  रहने  वाले  उन  लोगो  में  से  कुछ  लोगो  को तो  प्रभावित किया  है जो  सरे  राह  हो  रहे  छेड़ छाड़   को   तमाशे  की  तरह  देख कर  चलता  बनते  है।  आज  कहीं  न  कहीं कुछ  लोगो  के  अंदर  हिम्मत आई है की  वो  अपने  सामने  हो  रहे  इस  तरह  की  घटना  को  रोक  सके  और  साथ  ही साथ  सोचने  पर  भी  मजबूर  कर   दिया  है  कि  जिस  तरह  वह  आज  किसी  की बेटी को  तमाशा  बनते  देख  रहे  और  वो  कुछ  नही  कर   रहे  है  ठीक  वही  घटना   कल  को  उनकी  बेटी  के  साथ  भी  हो  सकती  है। 
खैर  समाज  में  फैली  यह बुराई  इतनी  जल्दी  नही  मिटने  वाली  है। इस बुराई की  जड़  भी  उतनी  ही  गहरी  है  जितनी  की  रिश्वत  और  अन्य  घोटालो  की  है। 
सरकार  फ़ास्ट  ट्रैक कोर्ट  बनाने  की  या  तो  कही  नये  कानून  बनाने  की  बात  कर  रही  है  लेकिन किसी ने अभी  हो  रही  घटनाओ  के  लिए  कुछ  नही  सोचा  है। आज  भी  कहीं  न   कहीं   हर  समय  कोई  न  कोई लड़की  किसी  दरिंदे  की  हवश  का  शिकार  बन  रही  है।


           नई दामिनियों  का जन्म 


 राजस्थान के एक  गांव में   एक युवक ने  नाबालिग  लड़की को बंधक बनाकर दो दिन तक उसके साथ बलात्कार किया।घटना के बाद पीड़ित लड़की ने आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। पीड़ित लड़की 70 फीसदी से ज्यादा जल चुकी है और फिलहाल अजमेर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। लड़की की हालात नाजुक बताई जा रही है।


पंजाब के होशियारपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ लड़कों ने दो बहनों की जमकर पिटाई की। पीड़ित लड़कियों के मुताबिक ये लड़के पिछले 4 महीने से उन्हें तंग कर रहे थे।

श्रीनगर में ट्यूशन पढ़ने जा रही एक लड़की पर तेजाब फेंका गया दो लड़कों ने उस लड़की पर इसलिए तेजाब फेंक दिया क्योंकि वो उसकी होने जा रही शादी से नाखुश थे।

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में एक युवक ने  अपने ही रिशतेदार की  युवती को बेहोश करके दुष्कर्म किया और उसे गोली मारकर घायल कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज  अभी भी चल रहा है।


उस दामिनी के बाद भी यदि आज हमारे सामने इतनी सारी दामिनी खड़ी है तो यह समाज , यह सरकार , और वो नारा जिसमे यह कहा गया कि दामिनी हम तुम्हारी कुर्बानी बेकार नही जाने देंगे सब बेकार है , सबका होना और न होना बराबर है।
आज हर पल इतिहास अपने आपको दोहराह रहा है और कोई कुछ नही कर पा रहा है। 
और यह इतिहास आगें न दोहराया जाएँ इसके लिए कानून के साथ ही साथ समाज में रहने वालों को चाहिये की वह अपने सामने होने वाली  इस तरह की घटना को रोकने के किये आगे बढ़े।बल्कि यह सोच कर पीछे न हट जाएँ कि कौन सी वो लड़की उनकी बेटी या बहन नही है जो वो इन सब झगड़ो में पड़े।
दोस्तों आपको क्या लगता है सिर्फ कानून बन जाने से ही इन दरिंदो को इस समाज से हटाया जा सकता है ?